ऊना: राहुल गांधी को फर्जी कहने वाले भाजपा के नेता अपने गिरेबान में झांके : मुकेश
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को आड़े हाथों लिया है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी के विरुद्ध जिस प्रकार से भाजपा के नेता टिप्पणियां कर रहे हैं, यह उन्हें शोभा नहीं देता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष की आवाज बन रहे ऐसे में भाजपा के कुछ नेता उछल कूद में उन्हें फर्जी कहने की हिमाकत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांधी कभी भी फर्जी नहीं हो सकता है। भाजपा के नेता अपना सोचे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने यह साबित करके बता दिया है कि किस प्रकार से विपक्ष की आवाज बना जाता है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की नींद उड़ाई है, भाजपा के नेता उनकी बढ़ती लोकप्रियता सहन नहीं कर पा रहे हैं।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में आई है पूर्ण बहुमत के साथ, कर्नाटक में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आई है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से राहुल गांधी ने लगातार भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मेहनत की जनता की आवाज को उठाया जनता के मुद्दों को उठाया यह उसी का परिणाम है। उन्होंने कहा कि हर कांग्रेस का कार्यकर्ता कांग्रेस के नेतृत्व के साथ कंधे से कंधा मिलाकर के खड़ा है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो यह सोच देश में फैला रही थी कि कांग्रेस मुक्त देश को करेंगे, आज अनेक राज्य भाजपा मुक्त हो गए हैं। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की नीतियों से तंग आ गई है। उन्होंने कहा कि महासंपर्क करने वाले भाजपा के नेता जनता को यह बताएं कि हिमाचल प्रदेश को कौन सा आर्थिक पैकेज दिया है? उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को लेकर आर्थिक कटौती करने का काम किया जा रहा है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार हिमाचल प्रदेश को आर्थिक रूप से निर्भर बनाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्यों के साथ मजबूती के साथ देश बना है, इसलिए केंद्र की सरकार हिमाचल के हित से खिलवाड न करें।
उन्होंने कहा कि हम पूरी तरह से केंद्रीय मापदंडों को अपना रहे हैं। हिमाचल के अधिकारों के साथ धक्का नहीं होने दिया जाएगा।केंद्र का हिस्सा हिमाचल को मिले इसके लिए बुलंद आवाज उठाई जा रही है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता इस बात को ध्यान में रखें कि कांग्रेस पार्टी एक आंदोलन है, एक विचार है और गांधी परिवार ने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी है, महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, देश की आज़ादी के बाद भी बलिदान दिया है। ऐसे में राहुल गांधी ,सोनिया गांधी ,प्रियंका गांधी के विरुद्ध टिप्पणी करने से पहले भाजपा के नेता सोच विचार करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी मुंहतोड़ जवाब देगी।
