ऊना : सलूणी हत्याकांड व भगवान शिव पर टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने किया रोष प्रदर्शन
जिला चंबा के सलूणी उपमंडल के तहत आते सलूणी क्षेत्र में हुयी हत्या व ऊना के मैहतपुर के एक चिकित्सक (मुस्लिम) द्वारा भगवान शिव व शिवलिंग को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को जिला ऊना भाजपा के कार्यकर्ताओं ने रोष मार्च निकाला और कार्यकारी उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौप राज्यपाल को भेजा। यह प्रदर्शन भाजपा ने पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, भाजपा नेता पूर्व विधायक राजेश ठाकुर , भाजपा नेता प्रो. राम कुमार व जिला अध्यक्ष मनोहर लाल की अध्यक्षता में किया गया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई को लेकर नारेबाजी की, साथ ही प्रदेश सरकार के विरुद्ध भी नारेबाजी की। भाजपा ने सलूणी हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई, फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की मांग उठाई, ताकि इस घटना में न्याय मिल सके। वही, जिला ऊना में भगवान शिव व शिवलिंग पर अभद्र टिप्पणी को लेकर के भी उचित कार्रवाई उठाने का आग्रह किया।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि इस प्रकार के हत्याकांड ने कहीं न कहीं हिमाचल की छवि को धूमिल किया है कहा कि जब से सत्ता में कांग्रेस आई है, तब से प्रदेश में रोज कुछ न कुछ हो रहा है। कहीं भगवान भोले नाथ पर अश्लील टिप्पणी हो रही है तो कही हिन्दू युवक का खून बहाया जा रहा है। ऐसी मानसिकता के लोगों को उचित से उचित सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों एक मुस्लिम समुदाय से संबंध रखने वाले डॉ. ने भी ऊना में हमारे आराध्य देव भोलेनाथ जी के बारे में गलत टिप्पणी सोशल मीडिया पर की थी, जिस के चलते आज भी लोगों में उस डॉक्टर के खिलाफ रोष है और रोज प्रदर्शन हो रहे है, लेकिन अभी भी उसकी गिरफ्तारी नहीं हुयी है। उन्होंने कहा कि उक्त सारे मामले को लेकर भी आज कार्यकारी जिलाधीश के समक्ष ज्ञापन दिया गया है।
