ऊना: कांग्रेस अंतर्कलह से ग्रस्त, अधिक समय नहीं चल पाएगी सरकार : सत्ती
( words)
कहा, बारिश से हुआ है नुकसान और कांग्रेस पड़ी है अपनी अंतर्कलह के विवाद में
चंद लोक लोभावन वादों से ठगा हिमाचल को, अब जनता दुखी
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी व सरकार अंतर्कलह से ग्रस्त है, यह अंतर्कलह व विधायकों की नाराजगी कांग्रेस की सरकार को अधिक समय चलने नही देगी।
यह बात है ऊना सदर विधानसभा क्षेत्र भाजपा मंडल कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए सतपाल सिंह सत्ती ने कही। सतपाल सिंह जी ने कहा कि एक तरफ बारिश से प्रदेश में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है, उसमें लोगों तक राहत पहुंचे यह काम होना चाहिए, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी व सरकार आपसी लड़ाई में व्यस्त हैं,आपसी विवाद को सुलझाने में लगे हुए हैं, जो इसे सुलझा नही पा रहे है। सत्ती ने कहा कि जनता राहत के लिए त्राहि त्राहि कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सरकार अधिक समय नहीं चल पाएगी, अपने विवाद से खुद ही गिर जाएगी। उन्होंने कहा कि इस सरकार से कोई आशा नहीं की जा सकती है। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार शानदार काम कर रही थी, लोगों के हित में कम कर रही थी, केंद्र सरकार का पूर्ण सहयोग मिल रहा था ,लेकिन चुनाव में कांग्रेस में लोक लुभावन वायदे किए 1500 रुपये महिलाओं को पेंशन, 300 यूनिट बिजली के फ्री अन्य अनेक ऐसे वायदे किए, जिससे हर वर्ग प्रभावित हो गया और कांग्रेस की बातों में आ गया, 0.9 प्रतिशत से कांग्रेस सरकार बन गई।
सत्ती ने कहा कि अब जनता पछताप रही है, अब दुखी हो रही है क्योंकि एक भी वायदा पूरा करने की और कांग्रेस आगे नहीं बड़ी है। वादा पूरा कांग्रेस कर ही नहीं सकती है। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि कांग्रेस के विधायक जिस प्रकार से सोशल मीडिया के साथ-साथ अनेक मंचो विरोध दिखा रहे हैं, रोष दिखा रहे हैं, उससे साफ है कि कांग्रेस का किला गिरने वाला है । सतपाल सत्ती ने कहा कि केंद्र की सरकार, हिमाचल को लगातार मदद कर रही है, बाढ़ के लिए राहत में मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके कांग्रेस की सरकार केवल राजनीति करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हालत यह है कि कांग्रेस की सरकार मंत्रिमंडल का गठन नहीं कर पाई तीन पद अभी भी मंत्रियों के रिक्क्त चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब मंत्रिमंडल गठन के बाद भी कांग्रेस के अंदर विवाद बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह कहती हैं कि सरकार व संगठन में तालमेल ठीक नहीं है, विक्रमादित्य मंत्री हैं वे अनेक बार ऐसी बातें कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अनेक बार ऐसे विरोधाभास सामने आए हैं,जो साफ करते हैं कि कांग्रेसमें ज्वालामुखी फूटने वाला हैं। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष बलवीर बग्गा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश भडोलियां, मंडल अध्यक्ष हरपाल गोगी, प्रदेश भाजपा सचिव सुमित शर्मा,जिला भाजपा के महामंत्री राजकुमार पठानिया, सचिव बलविंदर कुमार गोल्डी, तिलक राज सैनी, कमल शर्मा, महिला नेत्री मीनाक्षी राणा, नगर परिषद की अध्यक्ष पुष्पा देवी, पार्षद उर्मिला चौधरी, ममता कश्यप, इंदु कुमारी, विनय शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
भाजपा देश हित के कार्यक्रम करेगी
बैठक में भाजपा के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश हित के कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त तक म मेरी माटी- मेरा देश कार्यक्रम गांव-गांव में किया जाएगा। इसके तहत मिट्टी भी एकत्रित की जाएगी जो दिल्ली में वारमेमोरियल के पास बनने वाली वाटिका के लिए भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि 14 तारीख को विभाजन पर कार्यक्रम किया जाएगा, जनता को बताया जाएगा किस प्रकार कांग्रेस की गलतियों के चलते ही देश का बंटवारा हुआ, पाकिस्तान बना। उन्होंने कहा कि 16 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी को याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 30 अगस्त को महिला मोर्चा के माध्यम से रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाएगा। देश की रक्षा करने वाले सैनिकों ,पुलिस कर्मियों को रक्षा बंधन बांधा जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए रणनीति तैयार की गई है।