ऊना : डिप्टी सीएम ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. धूमल से की भेंट
( words)
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकेश अग्निहोत्री ने आज ऊना विश्रामगृह में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. पे्रम कुमार धूमल से शिष्टाचार की। पूर्व मुख्यमंत्री धूमल किसी रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में आए थे। जब मुकेश अग्निहोत्री को उनके आने की जानकारी मिली तो वे उनसे मिलने के लिए उनके कमरे में पहुंचे। जहां उप मुख्यमंत्री ने पांव छूकर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से आशीर्वाद लिया। दोनों नेताओं के बीच पारिवारिक बातचीत हुई। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी।