ऊना: डिप्टी सीएम मुकेश की बेटी आस्था ने लॉ में की पीएचडी
विदेश से वकालत की पढ़ाई कर लौटी आस्था अग्निहोत्री ने सीधे हरोली क्षेत्र में अपने जनसंपर्क को बढ़ाया और पिता मुकेश अग्निहोत्री के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ी। इसी बीच एडवोकेट आस्था अग्निहोत्री में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कानून विभाग में पीएचडी के लिए दाखिला लिया और पढ़ाई शुरू की। आस्था अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सुनील देषटा के मार्गदर्शन में लगातार मेहनत की और अपने विषय इंटरनेशनल हुमेटेरियन लॉ एंड द चैलेंजिस ऑफ न्यू टेक्नोलॉजी इन आर्म्ड कनफ्लिक्ट ए क्रिटिकल एनालिसिस पर लगातार रीसर्च की और बेहतरीन खोज कर तर्कसंगत थीसिस लिखने का काम किया आस्था अग्निहोत्री ने चुनौतीपूर्ण विषय चुना और कर्मठता के साथ इस विषय पर काम करते हुए उन्होंने अपनी पढ़ाई को पूरा किया। आस्था ने डॉक्टर इन फिलासफी इन लॉ विभाग में मार्गदर्शक गाइड डॉक्टर सुनील देष्टा जोकि वरिष्ठ प्रोफेसर है हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के लॉ विभाग में के उनके सफल मार्गदर्शन में अपने थीसिस को पूरा किया और पढ़ाई को पूरा करने के उपरांत अपने थिसज विश्वविद्यालय में सीमिट करवाएं और विधिवत रूप से अब आस्था अग्निहोत्री एडवोकेट डॉक्टर आस्था अग्निहोत्री बन गई है, उनके नाम के साथ अब डॉक्टर जोड़ दिया गया है ,उनकी पढ़ाई पूरी हो गई है। अब केवल विश्वविद्यालय की ओर से उनके पीएचडी होने की नोटिफिकेशन होनी है ।बता दें कि डॉक्टर सुनील देषटा के मार्गदर्शन में आस्था अग्निहोत्री ने कड़ी मेहनत करते हुए 302 पेज का थिसीज लिखा है ,जिसमें 7 चैप्टर है और इसमें आधुनिक हथियार ,साइबर, आर्म्ड कनफ्लिक्ट्स इन सब विषयों पर तर्कसंगत विचार रखे गए हैं ,जहां इनकी बेहतरीन बातों को रखा गया है वही क्या कमियां है क्या सुधार हो सकता है इन विषयों को भी रखा गया है ।
डॉ. आस्था अग्निहोत्री ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनके मार्गदर्शक सुनील देष्टा ने बेहतरीन गाइड किया और कठिन विषय पर मैं अच्छा प्रदर्शन उम्मीदों के अनुसार कर पाई हूं। उन्होंने कहा कि सफलता का श्रेय माता-पिता को है ।उन्होंने कहा कि पिता मुकेश अग्निहोत्री राजनीति में रहते हुए भी उन्हें प्रेरित करते हैं और माता सिमी अग्निहोत्री प्रोफेसर है तो बेहतर गाइड करने का काम करती हैं । वही हिमाचल विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सुनील देषटा ने कहा कि आस्था अग्निहोत्री ने बेहतरीन काम किया है ,मन लगाकर के पढ़ाई की है और 7 चैप्टर में बहुत अच्छा लिखा है, बेहतर खोज की है । उन्होंने आस्था अग्निहोत्री को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
