ऊना : दानवीर डॉ. महिंद्र शर्मा को मिला भारत गौरव रत्न अवॉर्ड
-ऊना के अग्रणी उद्योगपति व सामाजिक कार्यकर्ता का दिल्ली में हुआ सम्मान
हिमाचल के ऊना जिले के दानवीर डॉक्टर महिंद्र शर्मा को आज नई दिल्ली के अशोका होटल में एक भव्य समारोह में भारत गौरव रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 61 वर्षीय महिंद्र शर्मा जिला के बढेड़ा राजपूतां से संबंध रखते हैं। वे नई दिल्ली के इस्कॉन मंदिर की नवीकरण, ध्पुनरोद्धार समिति के वाइस चेयरमैन हैं और उनकी गणना देश के चोटी के दानवीर उद्योगपतियों में की जाती है।
हिंदुओं के पावन ज्योतिर्लिंग केदार नाथ धाम में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान की गिनती में पारदर्शिता लाने के लिए उन्होंने इस साल जून माह में एक ग्लास हाउस दान किया गया है, जोकि मंदिर परिसर में स्थापित कर दिया गया है। वे दिल्ली में देशभर से अपना इलाज करवाने आए गरीब रोगियों को दवाइयां, उपकरण और खान-पान की सुविधा उपलब्ध करवाते हैं। वे दिल्ली के अस्पतालों के बाहर गरीब रोगियों और उनके परिजनों को पौषाहार प्रदान करने के लिए लंगर चलाते हैं। वे मैसूर में एड्स से पीड़ित स्ट्रीट चिल्ड्रन्स के इलाज के लिए आशा किरण हॉस्पिटल को नियमित रूप से आर्थिक सहायता प्रदान करते हैं।
उन्होंने श्री केदारनाथ जी व चिंतपूर्णी के गर्भगृह में चांदी के आवरण के कार्य को संपन्न करने के लिए 2- करोड़ रुपये दान दिए। वे हरी यमुना सहयोग समिति के वाइस चेयरमैन हैं, जोकि पावन यमुना नदी की सफाई, यमुना तटों पर पौधरोपण, यमुना नदी में प्रदूषण कम करने सहित अनेक विकास और धार्मिक महत्व की परियोजनाओं पर कार्य कर रही है।
लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से भी हो चुके हैं सम्मानित
समाज सेवी डॉक्टर महिंद्र शर्मा लगातार सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं, अनेक लोगों के जीवन को परिवर्तित करने का काम कर रहे हैं, उनकी अनेक उपलब्धियां के लिए गत दिनों ऊना में सामाजिक संस्थाओं ने भी डॉक्टर महेंद्र शर्मा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया है। डॉ. महिंद्र शर्मा ऊना जिला के निवासी हैं। उनके पिता स्व. पंडित अमरनाथ शर्मा सामाजिक कार्यकर्ता मददगार रहे हैं, जिला ऊना में उनका विशेष स्थान है।
समाजिक संस्थाओं ने दी बधाई
डॉ. महिंद्र्र शर्मा को भारत गौरव अवॉर्ड मिलने पर ऊना की सामाजिक संस्थाओं ने उन्हें बधाई दी है। श्री राम मंदिर की ऊना के अध्यक्ष अविनाश कपिला, महामंत्री डॉ. सुभाष शर्मा, ऊना जनहीत मोर्चा के चेयरमैन हरिओम गुप्ता, अध्यक्ष राजीव भनोट, मुख्य सलाहकार सरदार भाग सिंह, मास्टर चमन लाल चौधरी, बलविंदर कुमार गोल्डी, राजकुमार पठानिया, शिव कुमार सांभर, गुरु का लंगर सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष अध्यक्ष अश्वनी जेतिक, उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता अद्वैता फाउंडेशन की अध्यक्ष मोनिका सिंह ने भारत गौरव पुरस्कार मिलने पर बधाई दी है।
