ऊना : डॉ. बिंदल ने गुरुद्वारा व मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाकर दिया सद्भावना का संदेश
( words)
अयोध्या में भव्य राम मंदिर की स्थापना के उपलक्ष में 22 जनवरी को हो रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रदेश व देश में भारतीय जनता पार्टी के नेता व कार्यकर्ता धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चला रहे हैं । इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के राज्य अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने ऊना मुख्यालय के गुरुद्वारा व मंदिर में पहुंचकर स्वच्छता अभियान चलाकर सद्भावना का संदेश दिया। भारतीय जनता पार्टी के राज्य अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ,पूर्व राज्य अध्यक्ष व ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व राज्यसभा सदस्य डॉक्टर सिकंदर कुमार, महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, भाजपा नेता प्रोफेसर रामकुमार, जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया, युवा कार्यकर्ता वरुण मैहन, खामोश जैतिक, साहिल जैतिक इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित रहे। डॉ. राजीव बिंदल ने शीतला माता मंदिर परिसर में अन्य नेताओं के साथ सफाई अभियान चलाया।
वहीं मंदिर के पंडित जयदेव तिवारी के साथ शीतला माता मंदिर के इतिहास को लेकर के बात की वहीं श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के आयोजन को लेकर के भी चर्चा की। इसके बाद डॉक्टर राजीव बिंदल ने गुरुद्वारा शहीद सिंघा में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा में माथा टेका, गुरुद्वारे के इतिहास के बारे में जानकारी ली और अन्य नेताओं के साथ मिलकर गुरुद्वारा परिसर में सफाई की सद्भावना का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत की ताकत हम सब की एकता है और हम सबके लिए खुशी का पर्व है कि मकर संक्रांति पर जहां हम सब हर्ष व उल्लास से आगे बढ़ रहे हैं। वहीं 22 जनवरी को भगवान श्री राम का भव्य मंदिर अयोध्या में बनकर तैयार हो रहा है, प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम भव्य स्तर पर हो रहा है, इसको लेकर के हम सब 21 जनवरी तक स्वच्छता अभियान धार्मिक स्थलों पर चलाएंगे और 22 जनवरी को हर मंदिर में राम संकीर्तन करते हुए अयोध्या के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाएंगे, उसमें बीजेपी के कार्यकर्ता सहयोग करेंगे ताकि इस ऐतिहासिक क्षण के हम सब साक्षी बन सके।