ऊना: हरोली के टाहलीवाल में टिप्पर पलटने से चालक की मौत, एक घायल
हरोली के टाहलीवाल में देर रात एक टिप्पर के पलटने से चालक की मौत हो गई व एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह टिप्पर गोंदपुर से लुधियाना जा रहा था, जो क्रिमीका फैक्टरी के नजदीक मेन रोड पर अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया। सूचना मिलते ही हरोली पुलिस की पुलिस चौकी टाहलीवाल से एक टीम घटनास्थल पर पहुंची व घटना स्थल का मुआयाना किया।
मृतक की पहचान चालक मेजर सिंह (43) पुत्र गुलजार सिंह निवासी इंडस्ट्रियल एरिया मशीन टूल्स लुधियाना के रुप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का नाम राजेेंद्र प्रसाद पुत्र शिव ध्यान निवासी जिला रोहतास विहार बताया जा रहा है। मृतक की लाश का जिला ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।