ऊना : हर देशवासी को यकीन 'मोदी है तो मुमकिन है' : अनुराग
( words)
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, विधायक सतपाल सत्ती व अन्य गणमान्यों के साथ ऊना ज़िले की पार्टी कार्यकारिणी के सदस्यों की बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित किया व हिमाचल प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष राजीव बिंदल जी व संगठन महामंत्री सिद्धार्थन का स्वागत किया।
अनुराग ठाकुर ने कहा 'मोदी है तो मुमकिन है' यह बात आज हर देशवासी महसूस करता है। अगर 9 वर्षों में हम इतना आगे पहुंच सकते हैं तो सोचिए अगले 5 वर्षों में देश और हिमाचल कहां तक जा सकता हूं। उन्होंने कहा कि अगले 2 वर्षों में हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाले हैं तो सोचिए 5 वर्षों बाद क्या होगा
इस दौरान संवाददाताओं से बात करते हुए अनुराग ने कहा कि मोदी सरकार के 9 वर्ष आने वाले 30 मई को पूरे होने वाले हैं। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी जनसंपर्क के द्वारा जन समर्थन जुटा रही है। अगले 1 माह में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी अध्यक्ष सभी कार्यकर्ताओं को देंगे। हमारे उना से विधायक सतपाल सत्ती पिछले 9 वर्षों से प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रहे। इनका भी मार्गदर्शन हमें मिलता रहेगा। हमारे नए संगठन मंत्री सिद्धार्थन जी का भी आज पहली बार उना आगमन हुआ है। हम उनका भी स्वागत और अभिनंदन करते हैं।
