ऊना: आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने व उनके पुनर्वास के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुकेश
हिमाचल प्रदेश को बाढ़ व बारिश सेे जो गहरे जख्म मिले हैं,उन्हें भरने के लिए हर संभव काम कांग्रेस की सरकार करेगी। यह बात प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कही। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बाढ़ से प्रभावितों के लिए राहत कार्यों की बात हो, उन्हें पुन: बसाने की बात हो, जो भी संभव करने का होगा, सब किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहली बार प्रदेश की सरकार ने आपदा से हुए नुकसान में राहत मैन्युअल को बदला है। अधिक मुआवजा लोगों को पुनर्वास के लिए दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नुकसान बहुत बड़ा हुआ है, बहुत लोग बेघर हुए हैं, बहुत लोगों के मकान खतरे में आ गए है, कृषि योग्य भूमि, बागवानी योग्य भूमि चली गई है, सड़के तबाही का शिकार हो गई हैं। सिंचाई, जल योजनाओं,बिजली लाइनों को नुकसान हुआ है।
उन्होंने कहा कि नुकसान का जो आकलन किया गया है, उससे भी कहीं अधिक नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस की सरकार वचनबद्ध है राहत कार्यों के लिए ,लोगों को न्याय देने के लिए, लोगों को पुन: बसाने के लिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार, सरकारी विभाग, कर्मचारी पूरी तरह से फील्ड में डटकर काम कर रहे हैं,ताकि हिमाचल को सामान्य स्थिति में लाया जा सके।
उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि प्रदेशवासी सहयोग कर रहे हैं। सभी लोग आपदा कोष में भी सहयोग कर रहे हैं, जिससे आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी, राहत करने में मदद मिलेगी, अनेक सरकारों ने मदद की है। उन्होंने कहा कि ऐसे में इस बड़ी आपदा जिसमें 360 से अधिक लोगों की जान गई है। 12000 से अधिक करोड़ का नुकसान हुआ है, इसे राष्ट्रीय आपदा केंद्र सरकार को घोषित करना चाहिए, इस आपदा में विशेष पैकेज दिया जाना चाहिए, राजनीतिक बात नहीं है जिस प्रकार से भाजपा राजनीति कर रही है । उन्होंने कहा कि केंद्र को हिमाचल की देवभूमि की मदद के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो हिमाचल को आपदा के तहत मिलना है वह हिमाचल का हक है, वह मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार की ओर से जिस प्रकार की मदद दी जानी चाहिए वह मदद अभी नहीं हुई है, उसके लिए सरकार केंद्र के समक्ष अपना पक्ष रख रही है ।मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि निश्चित रूप से सरकार को इस विषय पर सोचना चाहिए और हिमाचल को खुले मन से मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम अपने संसाधनों से हर हिमाचली की मदद करने का मादा रखते हैं और करेंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व ने भी जनता को तुरंत राहत देने पुनर्वास करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार कड़ी मेहनत के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सभी का पुनर्वास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना है ,उन परिवारों के साथ गहरी संवेदनाएं हैं जिनके परिजन इस आपदा में चले गए, यह हिमाचल प्रदेश के लिए नुकसान है। उन्होंने कहा कि बहुत बड़ा नुकसान है, जिसकी भरपाई नहीं हो सकती ।उन्होंने कहा कि आपदा के नुकसान से हिमाचल को निकाल कर आगे बढ़ाना सरकार का लक्ष्य है और सब के सहयोग से इस लक्ष्य को पूरा करेंगे।