ऊना : चंबा व ऊना की घटनाओं पर हिंदुओं के रोष को समझे सरकार : भनोट
प्रदेश के पूर्व कर्मचारी नेता व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हरिओम भनोट ने यहां जारी एक प्रेस बयान में कहा कि प्रदेश की सरकार को चंबा व ऊना की घटनाओं को लेकर के हिंदुओं पर रोष को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदू किसी धर्म के विरुद्ध नहीं है, हिंदू सबका सम्मान करता है। ऐसे में अपने आराध्य देव के प्रति टिप्पणियों को कैसे सहन किया जा सकता है? उन्होंने कहा कि मामला कुछ भी रहा हो लेकिन एक हिंदू युवक के टुकड़े कर दिए जाएं, ये कैसे सहन किया जा सकता है और जिस परिवार पर आरोप उसको लेकर के पैसों के साथ-साथ और कई अनेक जानकारियां सामने आ रही हैं इसलिए उन सब की जांच होनी चाहिए।
इसके अलावा जो प्रवासी आते हैं, कुछ समय के लिए आते हैं, उन सब का पंजीकरण करने का काम किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की है इसलिए हिंदुओं का रोष सही है वह अपनी बात रख रहे हैं और सरकार को खोले मन के साथ कार्रवाई करनी चाहिए, सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज ने भी ऐसे परिवार का बहिष्कार करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि अनेक लोग धरने प्रदर्शनों में मुस्लिम शामिल हो रहे हैं। चंबा में हत्या मामले में भी मुस्लिम कई रोष प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले सब भारतीय हैं, हिंदू हैं, उसके बाद हम सबके धर्म हैं। इसलिए किसी भी धर्म का अपमान नहीं होना चाहिए और जो करें उसे अपनी गलती भी माननी चाहिए और कड़ी कार्रवाई भी होनी चाहिए।
