ऊना ; हरोली उत्सव से पहले तिरंगे की रोशनी से रोशन हुआ हरोली रामपुर पुल

हिमाचल प्रदेश का सबसे लंबा पुल जिला ऊना के हरोली विधानसभा क्षेत्र व ऊना को जोड़ने का काम करता है। हरोली- रामपुर पुल का निर्माण प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री द्वारा करवाया गया है और अब यह पुल रोज रात को तिरंगे की रोशनी में रोशन रहेगा।
इस पुल पर 50 पोल को भारत के तिरंगे के रंगों की रोशनी से रोशन करेगी। इसका ट्रायल किया गया जो सफल रहा, अब लगातार यह पूल तरंगे की रोशनी में रोशन रहेगा। वही हरोली उत्सव पर हरोली- रामपुर पुल का नजारा अद्भुत दिखाई दिया। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि यह पुल आकर्षण का केंद्र बने। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस पुल के आसपास मेला ग्राउंड बनाया जायगा और यहां एक घाट बने इसके लिए भी प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरोली व ऊना को जोड़ने का काम यह पुल करता है और अब देश भक्ति का संदेश भी देगा। उन्होंने कहा कि इस पुल पर मौजूद तिरंगे की रोशनी पहलगाम के शहीदों को समर्पित है।