ऊना: सुपर फ्लॉप हो रही प्रदेश की कांग्रेस सरकार: सतपाल सत्ती
( words)
ऊना जिला में बीजेपी सदर मंडल की टिफिन बैठक में बीजेपी के विधायक सतपाल सत्ती ने मुख्य रूप से शिरकत की। मीडिया से रूबरू होते हुए सतपाल सत्ती ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार सुपर फ्लॉप हो रही है। यह सरकार कभी आर्थिक संकट का रोना, कभी गारंटी पूरा न करने का रोना, कभी नोटिफिकेशन बदलने का रोना, कभी तबादलों का रोना तो कभी केंद्र से पैसा न मिलने का रोना रो रही है।
उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा 30 मई से लेकर 6 जून तक राष्ट्रीय स्तर पर महा संपर्क अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल संपूर्ण होने पर चलाया गया था, उसी कड़ी में के तहत टिफिन बैठक का भी आयोजन किया गया है। यहां सभी लोग अपने-अपने घर से टिफिन लेकर पहुंचे हैं और एक साथ इक_े होकर भेदभाव को दूर कर भोजन करेंगे, ताकि कोई जात-पात और छोटे-बड़े का भेदभाव न हो सके।
सत्ती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनता हक प्रदेशों को देते हैं, जहां-जहां बीजेपी की सरकार नहीं है, उन प्रदेशों को भी प्रोजेक्ट केंद्र सरकार की तरफ से दिए जा रहे हैं। कांग्रेस हमेशा राजनीतिक दृष्टि से भेदभाव करती थी, लेकिन नरेंद्र मोदी इस प्रकार की राजनीति नहीं करते। मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियां बेमिसाल हैं।
