ऊना : 'मन की बात' ने प्रधानमंत्री व जनता के बीच दूरी की कम : हुक्म सिंह
( words)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा "मन की बात" कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को हिमाचल प्रदेश किसान मोर्चा द्वारा राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं द्वारा सुना गया। यह कार्यक्रम हरोली विधानसभा क्षेत्र के भड़ियारा में आयोजित किया गया, जिसका आयोजन जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा व भाजपा नेता धर्मेंद्र राणा द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से किसान मोर्चा के राज्य अध्यक्ष हुक्म सिंह बैंस उपस्थित हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद हुक्म सिंह बैंस ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व जनता के बीच दूरी को कम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जिस प्रकार से मन की बात कार्यक्रम में जनता की आवाज को रखते हैं, उससे निश्चित रूप से जनता प्रभावित हुई है और किसान, बागवान उत्पादन, लोकल फॉर वोकल अनेक गणमान्य व्यक्तियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी, साधारण व्यक्ति क्या कर रहा है समाज में क्या परिवर्तन आ रहा है, उसकी जानकारी प्रधानमंत्री स्वयं देते हैं। इसलिए यह अपने आप में ऐसा कार्यक्रम है जो इतिहास बना रहा है।
उन्होंने जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा द्वारा किए गए बेहतर कार्यक्रम को सराहा। बैंस ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम किसान मोर्चा के पदाधिकारी करें और प्रधानमंत्री के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाए। इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष भाजपा के नेता धर्मेंद्र राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री जनता के मन की बात करते है । उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा के राज्य स्तरीय निर्देश पर भड़ियारा में कार्यक्रम किया गया है। वहीं कार्यकर्ता बूथ में भी मन की बात कार्यक्रम में शामिल रहे हैं। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नवदीप ठाकुर, संजीव ठाकुर, पुरींदर विक्रम, भांडियरा से बलबीर सिंह ओंकार, सिंह,
कुलविंदर राणा,जोगिंदर सिंह,बाल कृष्ण, प्रद्युम्न ,बलविंदर सिंह, निर्जला देवी, सुमन देवी व गांववासी उपस्थित रहे।
