ऊना : पुलिस ने पंजाब के कुराली से पकड़ा नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का मालिक
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में मदनपुर बसोली में फैक्टरी में नकली दवाएं तैयार करने वाले आरोपी को ऊना पुलिस ने पंजाब राज्य के कुराली से पकड़ लिया है। नकली दवा फैक्टरी का पर्दाफाश होने के बाद आरोपी गिरफ्तारी के डर से पंजाब भाग गया था। लगातार ठिकाने बदल रहे आरोपी को पुलिस ने सोमवार को कुराली में मुख्य मार्ग किनारे पकड़ा। आरोपी कहीं पैदल ही जा रहा था।
मामले में अब तक क्या हुआ...
मामले में पुलिस ने आरोपी से पहले उसकी पत्नी मधुबाला को गिरफ्तार किया था और वह तीन दिन के पुलिस रिमांड पर है। उधर, टाहलीवाल स्थित मेफ्रो ऑर्गेनिक लिमिडेट प्लांट के मैनेजर केवल सिंह ने आरोपी बलराम सिंह के खिलाफ उनकी कंपनी की ओर से तैयार की दवाओं का नाम पता उपयोग करने के आरोप में धोखधड़ी का केस दर्ज कराया है।
आगे क्या...
पुलिस आरोपी को आज अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। इसके बाद पुलिस आरोपी से नकली दवाओं के बारे में पूछताछ करेगी। पुलिस को कुछ और लोग के भी इस गोरखधंधे में शामिल होने का अंदेशा है।