ऊना : सरकार मनोहर के परिवार के साथ, हम जाएंगे भी और मदद भी करेंगे : मुकेश
( words)
हिमाचल कांग्रेस के फायर ब्रांड नेता प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चंबा जिला में युवक के हत्या मामले पर विपक्ष द्वारा की जा रही राजनीति पर कड़ा प्रहार किया है। रविवार को जारी बयान में मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जिला चंबा के इस जघन्य मनोहर हत्या मामले में भाजपा अपनी खिसकी हुई सियासी जमीन तलाशने के लिए विफल विसात बिछाने का प्रेयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी 11 लोग हिरासत में हंै, कानून अपना काम कर रहा है,सख्ती से कर रहा है, बावजूद इसके भाजपा की राजनीति समझ आ रही है कि वह इस हत्याकांड में किसकी जमीन तलाशने की उम्मीद देख रही है। लगातार हार से भाजपा हताशा व निराशा में है और भाजपा का पहले भी सांप्रदायिकता फैलाने का इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार अपना काम कर रही है, हर जांच की जा रही है ,केंद्र भी इस मामले में कोई जांच करना चाहे तो हमें कोई आपत्ति नहीं है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री ने कहा की मनोहर का हत्याकांड दर्दनाक है, दुखद है,
इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार के पास दबाने व छुपाने के लिए कुछ नहीं है ।हमने मनोहर के परिवार को न्याय देना है यही प्राथमिकता है और न्याय मिलकर रहेगा दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी. कानून अपना काम करेगा ।
मुकेश ने कहा कि
विपक्ष के घड़ियाली आंसू है ,केवल राजनीति के आंसू है ,केवल सस्ती लोकप्रियता के आंसू हैं, केवल उन्माद फैलाने के आंसू हैं ,विपक्ष को मनोहर के परिवार से हमदर्दी नहीं है बल्कि राजनीतिक एजेंडा सामने रखकर काम किया जा रहा है जो भारतीय जनता पार्टी के लिए शर्मनाक है। ऐसा ही कार्य भारतीय जनता पार्टी ने गुड़िया मामले में किया और 5 साल भारतीय जनता पार्टी की सरकार रही गुड़िया के पिता जांच की दुहाई ही देते रहें न्याय के लिए। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इस पूरे मामले में सरकार ने जिला प्रशासन व पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए, हर जांच करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि मनोहर हत्या मामले में दोषी 11 लोग पुलिस की हिरासत में है ,जिनसे पूछताछ चल रही है। पुलिस रिमांड पर दोषी हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस जहां हत्या करने के मामले की पूरी तरह तक जांच कर रही है ।वही जो जानकारियां स्थानीय लोगों ने दी उनके अनुसार भी पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है ।मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश की पुलिस अपने स्तर पर हत्या मामले में शामिल लोगों कि हर जांच कर रही है ।जम्मू से भी जानकारी मांगी गई है।उन्होंने कहा कि विपक्ष एनआईए सहित अन्य जांच की मांग कर रहा है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार खुले मन से है केंद्र सरकार कोई भी जांच करवा ले हर जांच में सहयोग किया जाएगा।
