ऊना: दयाल स्वीट्स रक्कड़ में मिलेगी विश्व की नंबर वन आइसक्रीम
-बास्किन रोबिन के आइसक्रीम पार्लर का महाराज मंगलानंद ने किया शुभारंभ
-ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती विशेष रूप से रहे उपस्थित
विश्व की नंबर वन आइसक्रीम खाने के लिए अब चंडीगढ़ या दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि ऊना में ही विश्व प्रसिद्ध आइसक्रीम मल्टीनेशनल कंपनी बास्किन रोबिन की फ्रेंचाइजी दयाल स्वीट्स द्वारा ऊना मुख्यालय के समीप रक्कड़ कॉलोनी में आइसक्रीम पार्लर खोला गया है। इस आइसक्रीम पार्लर का शुभारंभ शुक्रवार को महादेव मंदिर के महंत मंगलानंद महाराज के कर कमल से हुआ। इस मौके पर ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती विशेष रूप से उपस्थित रहे, जबकि दयाल स्वीट्स के सीएमडी अश्विनी जेतिक, साहिल जैतिक, शिवेंन जेतिक विशेष रूप से परिवार सहित उपस्थित रहे।
महाराज मंगलानंद ने आइसक्रीम पार्लर खोलने पर दयाल स्वीट्स परिवार को बधाई दी। महाराज ने कहा कि शुद्धता ,गुणवत्ता के साथ व्यापार में बढ़ते रहे, उपभोक्ता को बेहतर सुविधा दें, यही कामना है। विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने दयाल स्वीट्स परिवार को बधाई देते हुए कहा कि निश्चित रूप से आधुनिकता में बेहतर गुणवत्ता के प्रोडक्ट्स उपलब्ध करवाना अपने-अपने चुनौती रहता है। यह अच्छी बात है कि दयाल स्वीट्स ने विश्व में प्रसिद्ध आइसक्रीम का पार्लर खोला है, जिसका लाभ स्थानीय उपभोक्ताओं को होगा। उन्होंने दयाल स्वीट्स द्वारा गुणवत्ता को बेहतर रखकर काम करने पर बधाई भी दी।
इस अवसर पर दयाल स्वीट्स को शॉप के सीएमडी अश्विनी जेतिक में महाराज मंगलानंद जी , सदर के विधायक सतपाल सिंह सती जी व अन्य अतिथियों को सम्मान भी दिया। बता दे की दयाल स्वीट्स रक्कड़ कॉलोनी की ब्रांच ऊना व हमीरपुर में भी है लगातार अपने कार्यक्षेत्र का विस्तार दयाल स्वीट्स द्वारा किया जा रहा है। रक्कड् कॉलोनी में बेहतर सुविधाओं से सुज्जित दयाल स्वीट्स पर उपभोक्ताओं की हर सुविधा का ध्यान रखा जाता है। दयाल स्वीट्स रक्कड कॉलोनी में मल्टीनेशनल कंपनी बास्किन-रॉबिन का आइसक्रीम पार्लर खुला है। जिसमें 31 प्रकार के फ्लेवर वाली आइसक्रीम उपलब्ध होगी। इस अवसर पर नीरज जैतिक, पवन जेतिक, कृष्णा देवी जेतिक, राजकुमार पठानिया, दीपिका जेतिक, शालू जैतिक, नीतू जैतिक, शिवाली जेतिक, खुशबू जेतिक, चंदन आगरा, राजीव भनोट अजय अग्रवाल,सुरेंद्र शर्मा,जतिंदर कँवर व पुनीत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
68 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक है कीमत
दयाल स्वीट्स के निदेशक साहिल जैतिक व शिवेंन जेतिक ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध आइसक्रीम पार्लर में हर प्रकार की आइसक्रीम उपलब्ध रहेगी, जिसका मूल्य 68 रुपये से शुरू होकर 1500 रुपये तक है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता की सुविधा व टेस्ट के लिए बेहतर प्रयास किया गया है ताकि अपने शहर में बेहतर गुणवत्ता की आइसक्रीम उपलब्ध हो सके और उन्होंने कहा कि इसके लिए पार्लर में बैठकर खाने की सुविधा भी रहेगी ,रेस्टोरेंट में भी खा सकते हैं और ऑर्डर भी किया जा सकता है।
आइसक्रीम गाजर का हलवा,जामुन आइसक्रीम व केक भी मिलेगा
इस आइसक्रीम पार्लर में गाजर हलवा, आइसक्रीम गुलाब जामुन ,आइसक्रीम केक,आइसक्रीम, पिज़्जा आइसक्रीम भी उपलब्ध होगी, जिसे विशेष रूप से तैयार किया गया है। यह अपने आप में बेहतरीन टेस्ट को लेकर उपलब्ध रहेगी, उपभोक्ता के लिए यह पार्लर आकर्षण का केंद्र भी बनेगा, वहीं आइसक्रीम खाने की शौकीन इस पार्लर पर अपनी सुविधा के हिसाब से आइसक्रीम ले सकते हैं
घर बैठे कर सकते हैं ऑर्डर
दयाल स्वीट्स के निदेशक शिवेन जेतिक व साहिल जेतिक ने बताया कि आइसक्रीम के लिए घर बैठे ऑर्डर भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मीनू देखकर के ऑर्डर किया जा सकता है, जिसे घर द्वार पर पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए टेक अवे सुविधा भी उपलब्ध रहेगी जोमैटो व स्वेगी के माध्यम से भी आइसक्रीम ऑर्डर की जा सकती है जो घर द्वार पर मिलेगी।
हिमाचल में यह चौथा आइसक्रीम पार्लर
विश्व प्रसिद्ध आइसक्रीम कंपनी बास्किन-रॉबिन का यह हिमाचल में अपनी तरह का चौथा आइसक्रीम पार्लर है, जिसमें विश्व प्रसिद्ध आइसक्रीम हिमाचल के उपभोक्ता प्राप्त कर सकते हैं। यह आइसक्रीम विशेष रूप से विशेष टेस्ट के हिसाब से तैयार की जाती है, गुणवत्ता व सुरक्षा के साथ-साथ सफाई का विशेष ध्यान यहां रखा जाता है।