धर्मशाला : अंडर-14 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एथलेटिक्स, योगा व शतरंज का हुआ शुभारंभ
पंकज सिंगटा। धर्मशाला
अंडर-14 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एथलेटिक्स, योगा व शतरंज का शुभारंभ शिक्षा निर्देशक प्रारंभिक शिमला वीरेंद्र शर्मा के द्वारा किया। गया मुख्यातिथि को संयोजक सचिव शिक्षा उपनिदेशक कांगड़ा महेंद्र सिंह धीमान वह सहायक निर्देशक खेल अतुल कटोच के द्वारा समृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में 12 जिलों के 625 छात्र-छात्राएं अपनी प्रतियोगिता का हुनर दिखाएंगे। यह प्रतियोगिता 4 दिन तक चलेगी। इसमें शतरंज योगा 100, 200, 400 व 600 मीटर की प्रतियोगिता रिले, गोला फेंक, लॉन्ग जंप व हाई जंप प्रतियोगिताएं होंगी। इस मौके पर डिप्टी डीईओ अश्वनी भट्ट स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य संजय मग्गू कन्या विद्यालय की प्रधानाचार्य सुमन पटियाल डाइट धर्मशाला के प्रधानाचार्य विनोद चौधरी और B.ed कॉलेज की प्रधानाचार्य आरती व शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के राज्य प्रधान सुभाष सोनी 12 जिलों के खेल प्रभारी जिला कांगड़ा के खेल प्रभारी संजीव कुमार जिला कांगड़ा c&v के प्रधान गुरुदयाल सिंह व शिक्षा विभाग की तरफ से शशिकांत तकनीकी सहायक, शीश राम, मनीष कुमार, विजय चौधरी, मुकेश कुमार, अजय कुमार गिरधारी लाल, नंदलाल व विक्रांत इत्यादि ने भाग लिया।
मार्च पास्ट में जिला शिमला ने हासिल किया प्रथम स्थान
600 मीटर के प्रथम दिन के मुकाबले इस प्रकार से रहे (Boys) आर्यन चौधरी जिला शिमला प्रथम स्थान आदर्श जिला उन्ना दूसरे स्थान पर रह व बिक्की ठाकुर जिला कांगड़ा तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियाें में प्रथम स्थान पर कशिश जिला सोलन और आरुषि जिला सोलन दूसरे स्थान पर तथा नेहा सिरमौर तीसरे स्थान पर रही। गोला फेंक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अभय ठाकुर जिला सिरमौर, दूसरे स्थान पर चिराग भानु जिला ऊना, तीसरे स्थान पर रहा दिव्यांशु ठाकुर जिला चंबा ने हासिल किया। यह जानकारी शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी चंचल सिंह ने दी।
