कुनिहार : एसवीएन स्कूल में संपन्न हुई अंडर-14 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता
बैडमिंटन का उपविजेता रहा बीएल विद्यालय कुनिहार
रंजीत ठाकुर । कुनिहार
बीएल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार ने खंड स्तरीय फेज-1 अंडर-14 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता के बैडमिंटन में दूसरा स्थान प्राप्त किया। जानकारी देते हुए विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की उप-प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सोलन के मार्ग दर्शन से इस खंड सतरीय फेज-1 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन एसवीएन विद्यालय बडोर घाटी में किया गया था, जिसमे लगभग 15 विद्यालय से 223 छात्रों ने इस खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया। विद्यालय शारीरिक शिक्षक अमर देव ने बताया की इस खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ दीवान चंदेल उप-प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सोलन के कर कमलों द्वारा किया गया। उन्होंने बताया की विद्यालय से 6 बच्चों हर्षित, मृदुल, महेश, शोबीत, चैतन्य व गौरव ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था, जिसमें वे बैडमिंटन प्रतियोगिता में उप-विजेता रहे और बताया की इन बच्चो का चयन जिला सतरीय खेल कूद प्रतियोगिता के लिए हुआ, जो की 27 अगस्त से 30 अग्स्त तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटीवाला में आयोजित की जाएगी।
खेलकूद सपर्धा के समापन समारोह के उपरांत सभी विजेताओं और उप-विजेताओं को मुख्यातिथि रतन पाल उपाध्यक्ष प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष द्वारा पारितोषिक देकर सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष तथा अध्यापक अभिभावक संघ के सभी सदस्यों ने भी बच्चों व उनके अभिभावकों के साथ साथ शारीरिक शिक्षक अमर देव को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने बताया की बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि खेल कूद के क्षेत्र में भी विद्यालय और कुनिहार का नाम रोशन करते हैं। विद्यालय मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा और समस्त अध्यापक वर्ग ने उनकी उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी।
