कांगड़ा : 'वो दिन योजना' कार्यक्रम के अंतर्गत सीसे स्कूल सलोल में हुआ महिला सशक्तिकरण शिविर आयोजित
तिलक राज। कांगड़ा
बाल विकास परियोजना अधिकारी कांगड़ा वंदना कटोच के मार्गदर्शन में और स्कूल प्रिंसिपल कुशल कटोच के सहयोग से 'वो दिन योजना' के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन आज वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोल में किया गया। इसमें स्वास्थ्य विभाग से किशोरावस्था परामर्शदाता बंदना ने छात्राओं को पौष्टिक आहार और स्वस्थ्य के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और बाल विकास परियोजना अधिकारी कांगड़ा वंदना कटोच ने छात्राओं को "वो दिन" योजना के लिए पोषाहार और एनीमिया के बारे में जानकारी दी।
इस कार्यक्रम में बाल विकास विभाग द्वारा रंगोली प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में जीतने वाले छात्र-छात्राओं को बाल विकास परियोजना अधिकारी कांगड़ा द्वारा पारितोषिक किया गया। आज के इस कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित स्कूल प्रिंसिपल कुशल कटोच, स्वास्थ्य विभाग से बंदना, रीना कुमारी बाला, चंद्रकांत, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व स्कूल की छात्राएं मौजूद रहीं।
