बेरोज़गारी बना चिंता का विषय, रोजगार देने में सरकार नाकाम
प्रदेश में बढ़ रही बेरोजगारी युवा वर्ग और उनके परिवार के लिए चिंता का विषय बन रहा है। युवाओं को रोजगार देने में सरकार नाकाम रही है। यह बात करप्शन कंट्रोल ऑर्गनाईजेशन के प्रदेश यूवा अध्यक्ष महेन्द्र ठाकुर और महिला प्रदेश अध्यक्षा पिंकी शर्मा ने यहाँ जारी एक सन्युक्त प्रेस बयान में कहीं है।
उन्होंने कहा है कि हिमाचल में बढ़ रही बरोजगारी एक गम्भीर समस्या बनती जा रही है। सरकार को इसके ऊपर गम्भीरता से विचार करना चाहिए। अगर ये ही स्थिति रही तो समस्या ओर भी विकराल रूप ले लेगी। बरोजगार युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं। वर्तमान में सरकार पोस्ट खोलने की घोषणा कर रही है पर यह सिर्फ चुनावी मुद्दे बन कर रह गए है। बरोजगारी में हिमाचल प्रदेश सातवे नंबर पर है क्योंकि बढ़ती बेरोजगारी की दर हिमाचल प्रदेश टॉप सेवन तक पहुंच गया है। सरकार को जमीनीस्तर पर अपनी घोषणाओं पर कार्य करना चाहिए।जिस तरह से महंगाई बढ़ रही है अगर युवा के पास रोजगार नहीं होगा तो वो गलत गतिविधियों की तरफ बढ़ सकता है जिसकी संभावना अधिक है। करप्शन कंट्रोल ऑर्गनजेशन हिमाचल प्रदेश सरकार से युवाओं को रोजगार दिलवाने की मांग करता है ताकि युवा नशा व गलत गतिविधि से बचा रहे।
