शिमला : पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा को रद्द करना दुर्भाग्यपूर्ण : विक्रांत शर्मा
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विक्रांत शर्मा ने पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा को रद्द करने के सरकार के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि यह कठोर परिश्रम करने वाले परीक्षार्थियों के साथ घोर अन्याय है। प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा युवाओं को भुगतना पड़ रहा है। पिछले दो साल से पुलिस की इस भर्ती के लिये करीब 70 हजार युवाओं ने कड़ी मेहनत की थी, जिस पर पानी फिर गया है। कई युवा तो ओवरऐज हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बेरोजगारों के भविष्य से खिलवाड़ न करे। उन्होंने सरकार से पूछा कि जांच के आदेश कब दिए और पेपर लीक करने में मुख्य दोषी कौन है। उन क्या कार्रवाई हो रही है। जिन्होंने पेपर लीक किया उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। करवाई न हुई तो युवा कांग्रेस सड़क पर उतर कर आन्दोलन करेगी।
