दाड़लाघाट : अटल वर्दी योजना के तहत घनागुघाट स्कूल में विद्यार्थियों को वितरित की वर्दी
( words)
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनागुघाट में अटल वर्दी योजना के अंतर्गत विद्यालय में विद्यार्थियों को वर्दी वितरित की गई।आउट गोइंग 12वीं के विद्यार्थियों में भारती, नीलम, वीना, भारती, अनिता, ज्योति, भारती, प्रीतम सिंह, हितेश, हरीश, चेतन, दीक्षित, प्रवीण, धीरज और कुलदीप आदि ने अपने ही विद्यालय में बाहर के प्राइवेट विद्यालयों से आए विद्यार्थी जिनको अभी विद्यालय से वर्दी नहीं मिल पाई, उनको अपनी वर्दी देकर अपने जीवन में नर सेवा नारायण सेवा के सिद्धांत पर एक नेक कार्य को अंजाम दिया।
