गगरेट : केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर राजेश ठाकुर के लिए मांगे वोट
नेहा पराशर। गगरेट
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को गगरेट विधानसभा में ताबड़तोड़ नुक्कड़ जनसभाएं कर भाजपा के प्रत्याशी राजेश ठाकुर के लिए वोट मांगे। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने स्थानीय विधायक राजेश ठाकुर की जमकर तारीफ की और कहा कि राजेश असल में जुझारू विधायक है और उन्होंने लोहारली-चरुडू पुल के लिये अत्यधिक मेहनत की और जनता को उसका तोहफा दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा की दौलतपुर चौक तक रेल पहुंचाई गयी दौलतपुर चौक में एक से अधिक कार्यालय इस सरकार में लाए गए हैं और डबल इंजन सरकार का गगरेट को सीधा लाभ मिला है, तो वहीं गगरेट विधानसभा क्षेत्र में अथाह विकास कार्य हुए हैं। गगरेट विधानसभा क्षेत्र में जनता का अभूतपूर्व स्नेह विधायक राजेश ठाकुर को मिल रहा है और गोवा और उतराखंड की भांति प्रदेश में रिवाज बदलेगा और भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा की कांग्रेस के पास न नेता न निति और जनता खोखले दावो पर वोट नहीं करती।
डबल इंजन की सरकार ने जो विकास किया है, उसको देखते हुए इस बार जनता इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य राममूर्ति शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर, नप अध्यक्ष धर्मजीत सिंह, जिला परिषद सदस्य संगीता, मंजू जरियाला, प्रोमिला ठाकुर, मनोनित पार्षद राकेश, अरुण सुशील चौधरी, केवल राणा, पूर्व पार्षद अशोक युवा अध्यक्ष सन्नी पटियाल के अलावा भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
