शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने टिक्कर में अग्निश्मन केन्द्र का किया उद्घाटन
शहरी विकास, आवास, नगर नियोजन, संसदीय कार्य, विधि एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज टिक्कर में अग्निश्मन केन्द्र का उद्घाटन किया। इस दौरान अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि परमाणु से लेकर पंदराणु तक की प्रत्येक मण्डियां स्वर्गीय नरेन्द्र बरागटा की देन है, जिसकी बदौलत आज क्षेत्र के लोगों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं मिल रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि स्वर्गीय नरेन्द्र बरागटा के अधुरे सपनों को आवश्यक रूप से पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा प्रदेश सरकार द्वारा क्षेत्र की जनता को अनेकों सौगातें प्रदान की गई है, जिसमें से आज यहां टिक्कर में अग्निश्मन केन्द्र का उद्घाटन किया गया।
उन्होंने बताया कि देश तथा प्रदेश आज मजबूत हाथों में है। केन्द्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत प्रत्येक किश्त में दो-दो हजार रुपये किसानों को प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि देश में महिलाओं की स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उज्जवला योजना शुरू की गई तथा जो लोग इस योजना से वंचित रहे है, प्रदेश सरकार द्वारा उन लोगों के लिए गृहिणी सुविधा योजना शुरू कर पात्र परिवारों को लाभान्वित कर रही है। इस अवसर पर भाजपा आईटी सेल संयोजक चेतन बरागटा ने स्वर्गीय नरेन्द्र बरागटा द्वारा किए गए विकास कार्यों को साझा किया तथा उन्होंने बताया कि स्वर्गीय नरेन्द्र बरागटा द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न परियोजनाओं के अंतर्गत 350 करोड़ रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत करवाई गई है।
कार्यक्रम में मण्डलाध्यक्ष गोपाल जबाईक, जिला परिषद सदस्य भारती जनारथा, स्थानीय पंचायत प्रधान सुषमा तेगटा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अरूण फाल्टा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम प्रकाश, मण्डल महामंत्री युवा मोर्चा विरेन्द्र चैहान, बीडीसी उपाध्यक्ष मनोज सुम्टा, जिला महासु महामंत्री मोती लाल, उपमण्डलाधिकारी रोहडू सुरेन्द्र कुमार, कमांडेट होम गार्ड आरपी नेप्टा, कम्पनी कमांडर परमानंद शर्मा, लोकिन्द्र धौटा, तहसीलदार रमेश सिंह राणा, नायब तहसीलदार रणवीर सिंह ठाकुर एवं अन्य पार्टी पदाधिकारीगण व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
