28 सितम्बर को परवाणू प्रवास पर जाएंगे शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज
( words)
शहरी विकास, नगर नियोजन, आवास, विधि, संसदीय कार्य एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज 28 सितम्बर को सोलन जिला के परवाणू के प्रवास पर आ रहे हैं। सुरेश भारद्वाज 28 सितम्बर को प्रातः 11.30 बजे परवाणू में हिमाचल शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
