पालमपुर : प्रदेश में कृत्रिम गर्भधान के लिए सेक्स सॉर्टेड सीमेंन वीर्य त्रिनो के उपयोग को मिलेगा बढा़बा- वीरेंद्र कंवर

प्रतिमा राणा। पालमपुर
राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश में कृत्रिम गर्भधान के लिए सेक्स सॉर्टेड सीमेंन वीर्य त्रिनो के उपयोग को बढाबा देने के उदेश्य से पालमपुर में आज एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। पशुपालन, क़ृषि, ग्रामीण विकास, मत्स्य पालन एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कार्यशाला में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर अपने संबाेधन में वीरेंद्र कंवर ने कहा कि केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना के अंतर्गत 8 करोड़ 41 लाख 65 हज़ार रूपए की कीमत के कुल 1,68,407 वीर्य तृण उपलबध करवाए जाएंगे, जिनके उपयोग से 1 लाख 3 हज़ार गायों में 60 हज़ार गर्भधारण सुनिश्चित किए जा सकेंगे। 1 करोड़ 18 लाख रूपए की कीमत के 17,000 वीर्य तृण आज ही उपलब्ध करवाये जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त 75000 के लगभग वीर्य त्रिनो को क्रय करने की प्रक्रिया विभाग द्वारा प्रारम्भ कर दी गई है। हिमाचल प्रदेश पशुधन एवं कुकट विकास बोर्ड द्वारा 2 करोड़ रूपए का अतिरिक्त अनुदान उपलब्ध करवाया जा रहा है, जिससे की प्रति तृण 125 रूपए का अतिरिक्त अनुदान उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके कारण राज्य के किसानों को केवल 125 रुपए का हिस्सा जमा करना होगा, जिससे कि वह इस नवीनतम प्रौद्योगिकी के लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
इसके लिए जिला के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसके लिए बीएआईएफ पुणे से अधिकारी आज यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत अब पशुपालक जर्सी, होलस्टेन, रेड सिंधी व साहिवाल प्रजाति के टीके गायों को लगा सकते हैं। इसके लिए विभाग ने ये टीके आज सभी जिलों में पशुपालन विभाग को उपलब्ध कराए हैं। यह एक नई प्रौद्योगिकी है। राज्य में गऊओं को लंपी वायरस से बचाने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़े स्तर पर अभियान छेड़ा है, जिसके तहत पशुधन को बचाने के लिए हरसंभव प्रयत्न किए जा रहे हैं। ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बताया कि पशु पालन विभाग स्थिति पर निरंतर नजर बनाए हुए है तथा साप्ताहिक समीक्षा बैठकें आयोजित की जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि अब तक 1,61,872 गऊओं को वैक्सीन लगाई जा चुकी है, जो निरंतर जारी है। डॉ. संदीप मिश्रा, सहायक निदेशक पालमपुर ने मुख्यातिथि व आए हुए अधिकारियों का स्वागत किया। इस अवसर पर अशोक शर्मा, उपाध्यक्ष गौ सेवा आयोग, भारद्वाज कांगड़ा को-आपरेटिव बैंक के पूर्व निदेशक डॉ. सचिन जोशी मास्टर ट्रेनर बैफ पुणे, डॉ. रवि प्रकाश संयुक्त निदेशक पालमपुर, डॉ. कौशल उप निदेशक पालमपुर, प्रदेश के समस्त जिलों के उप निदेशक, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी एवं चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।