सोलन : बाहरी क्षेत्रों के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं हिमाचल की वादियां-राकेश गुलेरिया
फर्स्ट वर्डिक्ट । साेलन
हिमाचल प्रदेश टूरिस्ट के लिए आकर्षण का केंद्र है हिमाचल की वादियां बाहरी क्षेत्रों के लोगों के लिए एक आकर्षण का केंद्र है, जिससे हिमाचल में आए दिन टूरिस्ट का आना जाना लगा रहता है। ऐसे में ट्रैफिक की समस्या भी बढ़ जाती है, जिससे हिमाचल में घूमने आए हुए टूरिस्टों के लिए समस्या भी बढ़ जाती है। ऐसे में ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए पुलिस बल ने हर साल की भांति इस साल भी अपनी पूरी तैयारी कर ली है। जानकरी देते हुए ट्रैफिक इंचार्ज राकेश गुलेरिया ने बताया की जैसे-जैसे हमारे ऑफिसर सहेबान से जो-जो भी निर्देश न्यू ईयर के लिए मिले हैं, उन आदेश की पालना के हेतु 40-50 पुलिस बल है, जो कि हमने सोलन को चार-पांच भाग में बांटा है।
दोरीद्वाल सप्रून ओल्ड बस्टैंड डीसी चौक चंबाघाट कोटलानाला इन जगाओ में हम अपनी पुलिस बल को बाटेंगे और ट्रैफिक विंग भी रात को 12:01 बजे तक काम करता रहेगा और यातायात को सुचारू रूप से चालू रखेगा और जो भी टूरिस्ट जो शिमला की ओर जाने वाला और चायल की तरफ जाने वाला होगा, उनको किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और बताया की सीसीटीवी कैमरा से भी निगरानी रखी जाएगी और कहा की हेलमेट लगाकर रखें सीट बेल्ट लगाकर रखें दारु का सेवन करके गाड़ी न चलाएं सुरक्षित रहे और साथ-साथ में दूसरों को भी सुरक्षित रखें।
