बीएल स्कूल कुनिहार की वंशिका शॉट पुट में करेगी प्रदेश का प्रतिनिधित्व

-छात्रा ने राज्य स्तर पर हासिल किया प्रथम स्थान
-अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन
बीएल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कुनिहार की छात्रा वंशिका ठाकुर का शॉट पुट में राज्य स्तर में पहला स्थान प्राप्त करने एवं राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में चयन होने पर विद्यालय में सम्मानित किया गया। साथ ही राज्य सतरीय अन्य खेलों में भाग लेने वाले सभी खिलाडियों अनन्या, नव्या, काव्या, अर्निका को भी माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय अध्यक्ष ने बताया कि यह बड़े गर्व की बात है कि वंशिका ठाकुर ने राज्य स्तरीय अंडर-१४ छात्रा खेल प्रतियोगिता के शॉट पुट मुकाबले में पहला स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीतकर सोलन जिला व विद्यालय का नाम रोशन किया है।
अब वंशिका ठाकुर का चयन राष्ट्र स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वहींश् विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने इस उपलब्धि के लिए जिला उच्च खेल शिक्षा अधिकारी महेंद्र, जिला प्रारंभिक खेल शिक्षा अधिकारी, उच्च शिक्षा उप निदेशक जगदीश नेगी व प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक सोलन का धन्यवाद किया और वंशिका ठाकुर को राष्ट्रीय स्तर पर उम्दा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।