इंदाैरा : प्राचीन शिव मंदिर सुधार सभा काठगढ़ द्वारा करवाया जा रहा विभिन्न खेलों का आयोजन
मनीष ठाकुर। इंदाैरा
प्राचीन शिव मंदिर काठगढ़ इन्दौरा द्वारा गत वर्षों की तरह इस वर्ष भी 2 दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 27 नवंबर 2022 को किया जा रहा है। जिसमे बॉलीवाल ओपन, दौड़े पुरष व महिला वर्ग व रस्साकसी इत्यादि प्रतियोगिता करवाई जा रही है। प्रतियोगिता की एंट्री फीस 100 रुपए रहेगी। 26 तारीख सुबह 9 बजे से शुरु होने वाली प्रतियोगिता में 27 तारीख सुबह 8 बजे 100 से 200 मीटर दौड़ 8 से11 वर्ष वर्ग को प्रथम पुरस्कार 1500 रुपए, दूसरा 1400 व तीसरा 1300 रुपए दिए जाएंगे। 12 से 14 वर्ष प्रथम 1700,1500 व 1300 15 से 17 वर्ष प्रथम 2000,1700,1500 तथा 18 वर्ष से निरंतर प्रथम 2500, 2100,1800 रूपए नकद राशि के रूप में दिया जाएगा। इसके साथ बालीवाल में प्रथम स्थान पर रहने वाली टीम को 41000, दूसरा 31000, तीसरा,15000 चतुर्थ स्थान पर रहने वाली टीम को 10000 नकद राशि स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।
बालीबॉल में मैन ऑफ मैच खिलाड़ी को 2100 रूपए व 27 नवंबर सायं 6 को होने वाली रस्सा कसी में 8 से 11 खिलाड़ी एक टीम में होंगे। इसमें विजेता टीम को 6000 व उपविजेता को 5000 रूपए नकद राशि पुरस्कार के रूप में सभा द्वारा दिया जाएगा। सभा के प्रधान ओम प्रकाश कटोच, महासचिव सुभाष शर्मा कार्यालय सचिव जोगिंद्र पाल भारद्वाज उपप्रधान युद्धवीर सिंह, प्रेस सचिव सुरिंदर शर्मा सचिव गणेश शर्मा, रमेश पठानीया ने जानकारी देते हुए कहा कि दूरदराज क्षेत्रों से आने वाली टीमों के रहने-सहने व खाने की संपूर्ण व्यवस्था सभा द्वारा की जाएगी।
सभा द्वारा युवाओं के शारीरिक, सामाजिक भाैतिक विकास व समाज सुधार के लिए धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन भी निरंतर करवाया जाता है। इसके साथ उन्होंने कहा कि प्रतियगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को अपना जन्म तिथि प्रमाणपत्र व आधारकार्ड की फोटो कॉपी साथ लाना होगा।
