राजकीय महाविद्यालय डाडासीबा में विश्व एड्स दिवस पर विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
राजकीय महाविद्यालय डाडासीबा में वर्ड एड्स डे के उपलक्ष पर आज रेड रिबन क्लब की नोडल अधिकारी सहायक प्राध्यापक शीतल के दिशा निर्देश में, रेड रिबन क्लब ने, राष्ट्रीय सेवा योजना तथा स्काउट एंड गाईड एवं सड़क सुरक्षा के संयुक्त तत्वाधान में महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करवाईं। इसमें चित्रकला , नारा लेखन और मेंहदी जैसी प्रतियोगिताओं के साथ-साथ छात्रो के समूहों ने गांव में घर घर जाकर लोगों जागरूक किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के खेल के मैदान में ह्यूमन चैन भी बनाई और छात्रों ने डाडासीबा के बाजार एवं गांव में एक रैली निकाली। इस रैली का उद्देश्य लोगों एड्स तथा टीबी जैसी बीमारियों से बचाब की जानकारी देना था l इस रैली की अध्यक्षता नोडल अधिकारी प्रोफेसर शीतल ने की । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रोफेसर देवेंद्र सिंह, प्रोफेसर खेमचंद और प्रोफेसर पलक सिंह, पुस्तकालयाध्यक्षा अंजना कुमारी भी मौजूद रही।
