कुनिहार : स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक में विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा
रंजीत ठाकुर। कुनिहार
आदर्श प्राथमिक पाठशाला कुनिहार के अंतर्गत प्राथमिक पाठशाला बरड़ कलोनी में विद्यालय प्रबंधन समिति की आमसभा प्रधान रीता ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आदर्श प्राथमिक पाठशाला कुनिहार केंद्राध्यक्ष रमेश चंद शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान विद्यालय संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। रमेश शर्मा ने बच्चों से विद्यालय में नियमित उपस्थिति बारे अनुरोध किया व जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान सोलन द्वारा विद्यालय के एक बच्चे को शिक्षण गतिविधि को सुचारू संचालन हेतु मोबाइल फोन वितरित किया। पाठशाला के मुख्य शिक्षक प्रेम चंद भाटिया ने उपस्थित अभिवावकों का धन्यवाद किया व मोबाइल फोन उपलब्ध करवाने के लिए केंद्राध्यक्ष सहित जिला परियोजना अधिकारी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सुभाष गर्ग, मनजीत कौर व अभिवावक मौजूद रहे।
