कांगड़ा : युवाओं को दिया जाएगा वैदिक यज्ञ व योग का प्रशिक्षण- योगी रणजीत सिंह

मनाेज कुमार। कांगड़ा
घर-घर योग की ज्योति जलाएंगे, वैदिक युग फिर से दोहराएंगे। अभियान के अंतर्गत, रोगों व प्रारब्ध दोषों से मुक्त करने के लिए औषधीय गुणों से भरपूर वैदिक यज्ञ आज श्री सांई आवासीय अकादमी श्यामनगर धर्मशाला में हुआ। इस अवसर पर यज्ञ यजमान राज राणा ( अध्यक्ष, श्रीसांई अकादमी, सम्माननीय सदस्य त्रिगर्त दिव्य योग आश्रम कांगड़ा) व उनकी धर्म पत्नी ने संकल्प लिया कि योगी रणजीत सिंह के सानिध्य में सभी युवाओं को वैदिक यज्ञ का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें हिमाचल प्रदेश के दूर दराज़ क्षेत्रों के बच्चे व स्थानीय लोग भी सम्मलित रहेंगे।
वैदिक यज्ञ प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से घर-घर यज्ञ के संकल्प को पूरा करेंगे जिससे वैदिक मंत्रों की संस्कृति को पुनः स्थापित कर प्रदेश व देश को स्वास्थ व समृद्ध बनाएंगे। ऐसा कहते हुए योगी रणजीत सिंह यज्ञ की महिमा बताते हैं कि यज्ञ केवल धर्म व कर्मकांड का हि विषय नहीं है अपितु वैज्ञानिक रूप से वातावरण को प्रदूषण मुक्त कर सभी प्रकार के बुरे जीवाणुओं व किटाणुओं से सभी प्राणियों को स्वास्थ्य के साथ समृद्धि, यश आदि देने वाला पुण्य कार्य है। अतः सभी नागरिक योग व यज्ञ को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं! इस अवसर धौलाधार स्कूल व श्री सांई आवासीय अकादमी के अध्यापक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।