देहरा : अखिल भारतीय नाट्य महोत्सव के लिए वेदव्यास परिसर का हुआ चयन
विनायक ठाकुर । देहरा
केेंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय जम्मू परिसर में विगत 28 दिसंबर यानी विगत दिवस "रूपक महोत्सव" नाम से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें उत्तर क्षेत्र की विभिन्न संस्थायों ने विभिन्न नाटकों का मंचन किया। इस उत्तर क्षेत्रीय रूपकमहोत्सव में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर ने द्वितीय स्थान प्राप्त करके हिमाचल को गौरवान्वित किया है। वहीं, परिसर के नाट्य निर्देशक विनोद शर्मा को सर्वोत्तम निर्देशन के लिए सम्मानित किया गया। पत्रकारों से बात करते हुए वेदव्यास परिसर के निदेशक प्रो. मदन मोहन पाठक ने बताया कि विनोद शर्मा ने लगभग 50 नाटक में सफल निर्देशन किया है।
वहीं, परिसर निदेशक प्रो. मदन मोहन पाठक ने बताया किया कि डॉ. श्यामबाबू, पंकज, डॉ.पुरुषोत्तम, डॉ. के. मनोज्ञा एवं डॉ. योगेश मार्गदर्शकों के मार्गदर्शन में परिसर का दल जम्मू गया था, जहां पर परिसर के छात्र-छात्राओं ने नाटक का बड़ा ही मनमोहक प्रदर्शन किया। जिससे परिसर के दल का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है।उन्होंने बताया कि फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में पुरी (उड़ीसा) में आयोजित होने वाले "रूपकमहोत्सव" में वेदव्यास परिसर प्रतिभाग करेगा। छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से वेदव्यास परिसर में प्रसन्नता का माहौल है। परिसर के समस्त प्राध्यापकों ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी हैं।
