शिलाई : उपाध्यक्ष ने दो स्तरोन्नत किए गए स्कूलों का किया लोकार्पण
गगन शर्मा। शिलाई
खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव सिह तोमर ने आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र में दो स्तरोन्नत किए गए स्कूलों का लोकार्पण किया। उन्होंने कांडो दुगाना में जनसभा को संबाेधित भी किया। खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांडो दूगाना को स्तरोन्नत कर जनता को समर्पित किया। काफ़ी समय से लंबित इस मांग को मुख्यमंत्री से घोषणा करवाई और एक महीने के अंदर लोकार्पण किया। उन्होंने यहां राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मिलने पर लोगों द्वारा किए गए स्वागत अभिनंदन के लिए अनेक अनेक धन्यवाद किया।
उन्होंने समस्त कांडो दुगाना पंचायत को इस विद्यालय शुभारंभ के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसके अतिरिक्त उन्होंने आज ग्राम ठोंठा में उन्नत किए गए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का लोकार्पण भी किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला को यहां की जनता को समर्पित किया गया, जो की राजकीय उच्च विद्यालय से उन्नत किया गया है। उहोंने कहा कि यह लंबे समय से यहां के लोगों की अधूरी मांग थी, जिसके लिए उन्होंने यहां की जनता को ढेरों शुभकामनाएं व बधाई दी।