संसद भवन में आयोजित पीठासीन अधिकारियों की ब्रीफिंग बैठक में शामिल हुए विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 11 सितंबर को नई दिल्ली के संसद भवन के मुख्य समिति कक्ष में सीपीएस सेल, लोक सभा द्वारा आयोजित पीठासीन अधिकारियों तथा प्रतिनिधियों की ब्रीफींग बैठक में शामिल हुए। गौरतलब है कि लोक सभा सचिवालय के सीपीए सेल द्वारा इसका आयोजन 30 सितंबर से 6 अक्तूबर तक अफ्रीका महाद्वीप के घाना देश अक्रा में अयोजित होने वाले 66वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन के पूर्वाभ्यास सत्र के रूप में किया गया है। इस सत्र में घाना में आयोजित होने वाले सम्मेलन से संबंधित जानकारी तथा वहां पर किन-किन विषयों पर चर्चा होगी तथा सत्र की समय सारणी तथा उद्देश्य के बारे जानकारी दी गई।
ब्रीफिंग बैठक में भाग लेने बाले पीठासीन अधिकारीयों तथा प्रतिनिधियों को यात्रा संबंधी जानकारी भी दी गई। इस ब्रीफिंग बैठक में देश की सभी राज्य विधान सभाओं के पीठासीन अधिकारी तथा विधान परिषदों के पीठासीन अधिकारी व सम्मेलन में भाग लेने जा रहे सभी प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बता दें कि कुलदीप सिंह पठानिया घाना में आयोजित होने वाले 66वें राष्ट्रमंडल सम्मेलन में भाग लेने जा रहे हैं।
