विस अध्यक्ष ने विधानसभा सचिवालय में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा
( words)
प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज 18 सितंबर से आरंभ होने जा रहे मानसून सत्र के दृष्टिगत विधानसभा सचिवालय तथा परिसर में चल रहे मरम्मत, विकासात्मक तथा सुविधा विस्तार कार्य का निरीक्षण किया। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग, विद्युत तथा विधानसभा सचिवालय के अधिकारी मौजूद रहे।
