विक्रमादित्य की भाषा शैली ठीक नहीं : भाजपा
-कहा, पीडब्ल्यूडी मंत्री भूल गए, उनकी मां भी सांसद
भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर, विक्रम वर्मा और विवेक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के मंत्री विक्रमादित्य सिंह की भाषा शैली ठीक नहीं है और हम इसकी घोर निंदा करते हैं। गौरतलब है कि विक्रमादित्य सिंह ने एक चैनल को बयान देते हुए कहा था कि सांसद सुरेश कश्यप को शर्म आनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि मंत्री विक्रमादित्य की मां भी सांसद है। अगर वो किसी सांसद के बारे में टिपणी करते हंै तो उन्हें पहले अपनी मां के बारे में भी सोच लेना चाहिए।
शायद मंत्री जी यह भूल गए हैं कि सांसद सुरेश कश्यप ने हिमाचल की आवाज केंद्र तक अनेकों बार पहुंचाई है। वैसे तो यह जायज है शायद निंदा करने वाले की याददाश्त कमजोर ही होती है। सुरेश कश्यप ने रेल मार्ग, सड़क, टनल निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान और आपदा राशि के लिए केंद्र से सैकड़ों बात गुहार लगाई है और उस पर केंद्र सरकार ने एक्शियोज भी लिया।
उन्होंने कहा कि हमें अफसोस है कि प्रदेश के 5 नगर निगम सहित 60 शहरी निकायों को 50 फीसदी ग्रांट इन एड वापस करनी होगी। इससे त्रासदी के बाद पुनर्वास की योजनाएं बनाने में लगे शहरी निकायों की परेशानी बढ़ गई है। निदेशक शहरी विकास विभाग ने नगर निगम के आयुक्त, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी व नगर पंचायतों के सचिवों को पत्र लिखकर ग्रांट वापस करने के निर्देश दिए हैं। अगर मंत्री विक्रमादित्य सिंह में दम होता तो कांग्रेस के इस नकारात्मक काम को रोक कर बताते।
