ग्रामीण पर लगा अवैध अतिक्रमण का आरोप, नायब तहसीलदार नोटिस किया जारी
दाड़लाघाट। नायब तहसीलदार दाड़लाघाट द्वारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने को लेकर गांव स्यार के निवासी को अवैध रूप से डंगा लगाने को लेकर नोटिस जारी किया है। नायब तहसीलदार बंसत लाल राजटा ने कहा कि मदन लाल, धर्मेन्द्र व देवी चंद आदि निवासी गाँव स्यार ने 23 नवंबर 2020 को उप मंडल अधिकारी (नागरिक) के समक्ष एक पत्र प्रस्तुत किया जिसमें उन्होंने कहा की देवी चंद पुत्र गोपाला, नीरज कुमार पुत्र देवी चंद, गोदवारी पुत्री देवी चंद व सुशील कुमार पुत्र देवी चंद निवासी स्यार ने सरकारी भूमि खसरा नम्बर 124 रकवा 0-02-07 पर डंगा लगा कर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप लगाया है, जिससे आम रास्ता-सड़क जो गांव को जाता है को वह जानबूझ कर संकरा कर रहा है।
इस बाबत पटवारी हल्का दाड़लाघाट से छानबीन करवाई गई थी जिसमे मामला सही साबित हुआ। इस बाबत जब उन्हें काम को बंद करने की हिदायत सलाह दी गई तो उन्होंने काम को बंद करने से मना कर दिया।
इस सम्बन्ध में उप मंडल अधिकारी अर्की द्वारा 27 नवंबर 2020 को दिए आदेश जिसकी मूल प्रति इस पत्र के साथ सलंग्न कर नायब तहसीलदार दाड़लाघाट को कहा है कि वह स्वयं मौका पर जाकर सरकारी भूमि निशानदेही देकर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इस मामला में यदि पुलिस सहायता की आवश्यकता समझते हों तो स्थानीय पुलिस थाना दाड़लाघाट से संपर्क कर सकते हैं।
नायब तहसीलदार दाड़लाघाट बसंतलाल लाल राजटा ने इस मामले की पुष्टि की है।
