दाड़लाघाट :पानी की समस्या काे लेकर कनिष्ठ अभियंता से मिले ग्रामीण
( words)
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
हरिजन कल्याण समिति मलावन के ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता गोपाल चौधरी को मिले। इस दौरान गांव मलावन के ग्रामीणों ने गांव में हो रही पानी की समस्या से उन्हें अवगत करवाया। इस माैके पर जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता ने लोगों को हो रही समस्याओं को सुनकर पानी की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जल विभाग के फिटर नंदलाल, कीमेन भक्त राम, महिला मंडल प्रधान कमला देवी, पंचायत सदस्य उर्मिला, हरिजन कल्याण समिति के पूर्व प्रधान संतराम, हरिजन कल्याण समिति के प्रधान चुन्नीलाल बंसल व दिलीप कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
