डाडासीबा के ग्रामीणों ने जानी बैंकिंग योजनाएं
विनायक ठाकुर । डाडासीबा
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की शाखा डाडासीबा की ओर से मंगलवार को डाडासीबा पंचायत के गांव बतबाड़ में स्वयं सहायता समूह के लिए ग्राम स्तरीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बैंक शाखा डाडासीबा के प्रबंधक रविंद्र कुमार तथा बैंक अधिकारी विजय कुमार द्वारा ग्रामीणों को बैंकिंग योजनाओं, डिजिटल लेनदेन एवं साइबर ठगी से बचने के उपायों के बारे में जागरूक किया।
इसके अलावा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना व किसान क्रेडिट कार्ड ऋण योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बैंक प्रबधंक रविंद्र कुमार ने लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर वार्ड पंच श्रेष्ठा देवी, सुचिता कवंर, चंचला देवी, मंजू व सरोज कुमारी सहित अन्य स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
