सुजानपुर : विमल जैन को मिली जैन समाज सुजानपुर की कमान
फर्स्ट वर्डिक्ट। सुजानपुर
जैन समाज सुजानपुर की नई कार्यकारणी का गठन सर्वसम्मति के साथ किया गया है। जैन स्थानक में आयोजित एक बैठक में सर्वसम्मति के साथ निर्णय लिया गया, जिसमें सुजानपुर व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान विमल जैन को सुजानपुर जैन समाज का प्रधान नियुक्त किया गया है। इसके साथ साथ महासचिव के लिए अरुण जैन, कोषाध्यक्ष के लिए अंकुर जैन एवं दीपक जैन को नियुक्त किया गया है। जैन समाज की कार्यकारिणी जो पहले बनी थी, उसका कार्यकाल लगभग पूरा हो चुका था। ऐसे में नई कार्यकारणी का गठन करके सर्वसम्मति के साथ इन नामों पर सहमति बनाई गई है। आयोजित बैठक में जैन समाज के सभी सदस्य उपस्थित रहे। प्रधान विमल जैन ने बताया कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, सभी को साथ लेकर कार्य किया जाएगा। इस मौके पर सचिव ने बताया कि जैन समाज की बैठक का आयोजन करके आगामी कार्यवाही पर चर्चा की जाएगी एवं जैन स्थानक के कार्य को गति मिले, इस पर भी कार्य किया जाएगा। जैन समाज के सभी सदस्य कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में चयनित किए गए हैं।