हमीरपुर : विनोद गुप्ता को एक बार फिर मिली डिस्ट्रीब्यूटर लायंस हमीरपुर की कमान
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश डिस्ट्रीब्यूटर लायंस जिला हमीरपुर की बागडोर एक बार फिर से सर्वसम्मति के साथ विनोद गुप्ता को अध्यक्ष पद के रूप में दी गई है। उनके साथ साथ जिला की पूरी कार्यकारिणी को विस्तार दिया गया है। सर्वसम्मति के साथ ही यह फैसला डिस्ट्रीब्यूटर जिला हमीरपुर के होटल हमीर में आयोजित एक विशेष बैठक में लिया गया। बैठक में विशेष रूप से डिस्ट्रीब्यूटर हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष राजेश धवन उपाध्यक्ष राजेश आनंद महासचिव राजेंद्र सोनी के साथ-साथ कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे। बैठक में डिस्ट्रीब्यूटर एलाइंस हिमाचल प्रदेश एवं हिमाचल व्यापार मंडल को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। एवं व्यापारी वर्ग को आ रही समस्याओं पर भी आत्म चिंतन मंथन करते हुए चुनावी वर्ष के दौरान राज्य सरकार के सामने क्या-क्या मांगे रखनी है को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।
इससे पहले यहां पहुंचे हिमाचल प्रदेश डिस्ट्रीब्यूटर रिलायंस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों का जिला हमीरपुर की कार्यकारिणी ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया एवं उन्हें समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। महासचिव राजेंद्र सोनी ने विस्तार से इस कार्यकारिणी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमीरपुर की कार्यकारिणी विगत 3 वर्षों से बेहतरीन कार्य कर रही है, जिसके दम पर एक बार फिर से इसी कार्यकारिणी को सर्वसम्मति के साथ भविष्य की कमान दी गई है। इस मौके पर डिस्ट्रीब्यूटर इलायंस के प्रदेश अध्यक्ष अविनाश धवन ने कहा कि कोई भी कार्यकारिणी, कोई भी संगठन तब तक कामयाब नहीं होता है, जब तक उसमें एकता नहीं होती। डिस्ट्रीब्यूटर एलाइंस पूरे भारत में फैडा के नाम से संगठित है। हिमाचल के 10 जिलों में इस की कार्यकारिणी बनी है, सिरमौर एवं चंबा में कार्यकारिणी का गठन किया गया है। शीघ्र ही उस कार्यकारिणी को संगठित करके उस की विधिवत घोषणा की जाएगी।
उन्होंने हिमाचल व्यापार मंडल से आग्रह किया है कि प्रदेश स्तरीय एवं राज्य सरकार की ओर से जब कभी भी मिलने के लिए समय मिलता है, तो डिस्ट्रीब्यूटर रिलायंस के सदस्यों को उस टीम में शामिल किया जाए, ताकि डिस्ट्रीब्यूटर रिलायंस को जो समस्याएं वर्तमान में आ रही हैं, उनको उच्च अधिकारियों तक विस्तार पूर्वक पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई चिंता का विषय है। यह व्यापारी वर्ग को फायदा लेकर नहीं लेकर आ रही है। इसके साथ उन्होंने कहा कि इस संगठन का गठन करने का मुख्य उद्देश्य व्यापारी वर्ग को जो बड़ी-बड़ी कंपनियां चुना लगा कर निकल जाती थी, लाखों रुपए का डैमेज माल छोड़ कर चली जाती थी, उससे उन्हें बचाया जा सके, जिससे व्यापारी वर्ग को नुकसान होता था।