विनोद शर्मा ने घोषित की परागपुर भाजपा मंडल की कार्यकारिणी

पार्टी हाईकमान की मंजूरी और विधायक बिक्रम ठाकुर से परामर्श के बाद परागपुर मंडल ने भाजपा कार्यकारिणी घोषित कर दी है। परागपुर मंडल अध्यक्ष पद पर ही विनोद शर्मा अध्यक्ष नियुक्त किए जा चुके हैं जिसके बाद सोमवार को घोषित कार्यकारिणी में सुदर्शन सिंह और सुदेश शर्मा को महामंत्री बनाया गया है। डीके शर्मा, सत्या सूद, अरविंद और अनिता संदल को उपाध्यक्ष, रतन सिंह राठौर को कोषाध्यक्ष, राकेश कुमार वर्मा, अरुण डोगरा, अजय ठाकुर, पंकज ठाकुर, अमिता शर्मा को सचिव, सुशील शर्मा को मीडिया प्रभारी, रुपेंद्र सिंह को प्रवक्ता, हंसराज धीमान को कार्यालय सचिव, राजेश कुमार आईटी संयोजक, कल्पना शर्मा को आईटी सहसंयोजक, सुमित वालिया को सोशल मीडिया संयोजक, दीपक राणा को सोशल मीडिया सह संयोजक बनाया गया है। साथ ही बिक्रम सिंह, केशव राम, रेणु बाला, कुलबीर सिंह, चानन सिंह, अशोक कुमार, रीना कुमारी, प्रमोद मेहता, राकेश कुमार, संजीव कुमार, ज्योति, राकेश कुमार, सुषमा देवी, प्रवीण कुमार, राजीव कुमार, मनोज कुमार, पंकज कुमार, सुरेंद्र सिंह, सुभाष चंद, राजकुमार, वीरेंद्र कुमार, सुधीर शर्मा, राजिंद्र सिंह, सपना राणा, चंद्रमोहन, अंजू, ममता शर्मा, सुषमा राणा, ओम प्यारी, भूपेंद्र सिंह, अश्वनी कुमार और संजीव शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।