जाेगिंद्रनगर : स्वयंसेवकों ने दूसरे दिन की साइंस ब्लॉक के आस-पास साफ-सफाई, संवारी क्यारियां
क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर
राजीव गांधी स्मारक राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवकों ने साइंस ब्लॉक के आस-पास साफ-सफाई, फूलों की क्यारियां बनाई व पेड़ों की कटाई छंटाई की। अकादमिक सत्र में कृषि विभाग से कृषि विकास अधिकारी सोनम द्वारा जैविक खाद, आर्गेनिक खेती, कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना, सौर सिंचाई योजना, मुख्यमंत्री नूतन पॉली हाउस, सुभाष पालेकर प्रकृतिक खेति के बारे में स्वंयसेवियाें को जानकारी दी गई। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ पवन कुमार और डॉ आरती ने बताया कि इस शिविर में कम्युनिटी किचन में चाय, सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन स्वंयसेविओं द्वारा बनाया जा रहा है। विशेष शिविर में प्रियांशु, अखिल, नितिका, तमन्ना, श्वेता, प्रीतिका, सोनिया, पवन, निशा, नितिका, शबनम, शगुन, निकिता, रोज़ी, मुनीश, प्रियंका, कुसुम, साक्षी, मानवी, प्रिया व नागिंद्रा सहित 100 के लगभग स्वयंसेवी राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर में भाग ले रहे हैं। इसके अलावा स्वंयसेवियाें ने नेहरू युवा केंद्र द्वारा अयोजित मॉक संसद कार्यक्रम में भी भाग लिया।