देहरा : बाल स्कूल ज्वालामुखी के स्वयंसेवियों ने की ज्वालामुखी मंदिर में साफ-सफाई
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी
राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ज्वालामुखी में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस कैंप के पांचवें दिन, स्वयंसेवियों ने हर वर्ष की तरह इस बार भी ज्वालामुखी मंदिर में साफ-सफाई की। स्वयंसेवियों ने मंदिर प्रांगण की साफ-सफाई की और मंदिर को चकाचक कर दिया। आदित्य, क्लावर, अंकुश, वंशम, कृष, आयुष, अभय, सिमरन, कंचन, अनन्य, अर्पिता व स्नेहा आदि ने साफ-सफाई में बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्कूल प्रधानाचार्या मीना कुमारी ने बताया कि हमारे स्कूल के स्वयंसेवी समाज सेवा के कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। इस मौके पर एनएसएस प्रभारी यशपाल नरोत्रा और नीलम कुमारी, विकास धीमान प्रवक्ता, अशोक कुमार प्रवक्ता, रजनीश शर्मा प्रवक्ता, शालिनी टीजीटी व श्यामा पीईटी आदि उपस्थित रहे।
