ज्वालामुखी के राजेंद्र राणा का इंडिया टीम में हुआ चयन
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी
राजकीय प्राथमिक पाठशाला भटाल खुर्द के हेड टीचर एवम हिमाचल पैरा सिटिंग वॉलीबॉल के कप्तान राजिंद्र राणा का इंडिया की टीम सीटिंग वॉलीबॉल की टीम में उनके उम्दा प्रदर्शन को देखते हुए चयन किया गया है। विदित है कि अभी हाल ही में संपन्न राष्ट्रीय पैरा सिटींग वॉलीबॉल चैंपियनशिप जो कि तमिलनाडु में आयोजित हुई थी में राजिंद्र राणा ने हिमाचल की टीम का प्रतिनिधित्व किया था। राजिंद्र राणा अब वर्ल्ड, एशियाई आदि खेलों में टीम इंडिया की तरफ से खेलेंगे।
राजिंद्र राणा की इस उपलब्धि के लिए हिमाचल पैरा स्पोर्ट्स के संयोजक एवं महासचिव ललित ठाकुर और उनके कोच चेतेश्वर दत्ता ने उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। यह जानकारी हिमाचल हिमाचल पैरा स्पोर्ट्स के संयोजक एवं महासचिव ललित ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि अब भारतीय पैरा सिटिंग वॉलीबॉल की टीम जून महीने में कजाकिस्तान में होने वाली होने वाली गेम्स में भाग लेगी। उन्होंने रजिंद्र राणा को इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
