रिवालसर : 8 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके जल रक्षकों को कांट्रैक्ट पर किया जाए : रूपलाल
जल शक्ति मंत्री ने मीडिया के सामने बयान दिया था कि आने वाली कैबिनेट में जल रक्षक को की मांगों को कैबिनेट में रखा जाएगा। मगर अब तक ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। जल रक्षक काफी लंबे समय से अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रख रहे हैं। अभी तक उनकी उचित मांगों को पूरा नहीं किया गया है। जल रक्षक के मुख्य मांग 8 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके जल रक्षकों को कांटेक्ट पर लिया जाए तथा उन्हें पूर्ण रूप से जल शक्तिविभाग के अधीन किया जाए तथा उनके कार्य को देखते हुए उनका वेतन बढ़ाया जाए। जल रक्षक बिना अवकाश के चाहे करोनाकाल हो या बर्फबारी बारिश अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं। जल रक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष रूपलाल उर्फ जवालू राम, उपाध्यक्ष बबलू वर्मा, टेकचंद, सुनील, सचिव डोलम चंद, मीडिया प्रभारी मीना, पुष्पराज, बबलू पवार, प्रभारी दीपिका, मनोज कुमार, डिंपल सलाहकार चुन्नीलाल, विक्की, श्याम, प्रीतम, घनश्याम, कांगड़ा से प्रधान सन्नी आदि ने मुख्यमंत्री और जलशक्ति मंत्री से मांग की है कि आने वाली कैबिनेट में जल रक्षकों की मांगों को रखा जाए तथा उचित समय पर उचित फैसला लिया जाए, ताकि जल रक्षकों का भविष्य बन सके मांगें पूरी न होने की स्थिति में जल रक्षक आंदोलन की राह पर भी जा सकते हैं।
