सोलन : जंगल में आग बुझाते समय व्यक्ति आया चपेट में, मौत
( words)
जंगल में आग बुझाते समय एक व्यक्ति आग की चपेट में आ गया। इस कारण उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुभाष चंद पुत्र स्व. बली राम गांव कानो डाकघर नगाली तहसील कंडाघाट जिला सोलन अपने परिवार संग जंगल में लगी आग को बुझा रहा था। अचानक तेज हवा का झौंका आने से वह आग की चपेट में आ गया। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल चायल व आईजीएमसी शिमला व उसके बाद चण्डागढ रैफर कर दिया। मगर उसकी मौत हो गई। इस सन्दर्भ में पुलिस थाना कण्डाघाट में मामला दर्ज किया गया है।
