दाड़लाघाट : आयुर्वेद और योग के बारे किया लाेगाें काे जागरूक
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
राजकीय आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र कश्लोग द्वारा पोषण पखवाड़े के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान रैली के माध्यम से बच्चों ने पंचायत के लोगों को स्वास्थ्य जीवन जीने के लिए आयुर्वेद और योग के बारे में जागरूक किया। बच्चों में जंक फ़ूड न खाने, नशा न करने व एनीमिया रोग को दूर करने के बारे में जड़ी-बूटियों के महत्व के बारे में बताया।रैली को ग्राम पंचायत कश्लोग के प्रधान भागीरथ ठाकुर एवं बीडीसी सदस्य मनीष ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।यह रैली आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र कश्लोग से नेवड़ी गांव होती हुई कश्लोग गांव तक पहुंची। इस माैके पर डॉ. अर्चना महाजन, नरेश कुमार, देवराज, सुनीता, आशा वर्कर, रजनी, कमलेश, निशा, रिया, प्रियंका, हर्षा, देवयानी, वरुण, शालिनी, प्रियांशु, भावना, जतिन, मोहित, चेतना व नैंसी सहित अन्य मौजूद रहे।
